रवि कुर्रे होंगे कोरिया के नये पुलिस अधीक्षक
बैकुंठपुर।
राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन के आदेश में रवि कुर्रे, (भापुसे) सेनानी, 18 बटालियन, मनेन्द्रगढ को तत्काल प्रभाव से, अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस अधीक्षक, कोरिया के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि एसपी कोरिया आईपीएस सूरज सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त सेनानी, 14 बटालियन, धनोरा जिला बालोद के पद पर पदस्थ किया गया है।

+ There are no comments
Add yours