भाजपा में जिलाध्यक्ष की दौड़ हुई तेज, चार पैमानों पर खरे उतरने वाले को ही मिलेगी जिम्मेदारी

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ में बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है पार्टी संगठन चुनाव को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। पार्टी की कोशिश संगठन में भरोसेमंद और पुराने चेहरों को जिम्मेदारी देने पर है। उन नेताओं को जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं होने देना चाहती है जो बाहरी और दागी हैं। बीजेपी का संदेश साफ है कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष में दागी और बाहरी को बागडोर नहीं मिलेगी।

कोरिया जिले में इसको लेकर बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करने सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्र में मंडलों और जिलों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर कार्य कर रही है। जिसमें मंडल चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई हैं।

कोरिया भाजपा ने जिले के 304 बूथो पर चुनाव/चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि दो दिनो के अन्दर सभी मंडलो में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को सलका मंडल सहित कुछ और मंडलो का अध्यक्ष चुना जायेगा।

जिला अध्यक्ष के चुनाव 30 तक

प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत बूथों के गठन की प्रक्रिया से हुई थी मंडल में चुनाव के बाद अब बारी बीजेपी के जिला अध्यक्ष के चुनाव की है। भाजपा के अनुसार सभी जिलो में 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक बीजेपी जिलाध्यक्ष के चुनाव होने हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours