सड़क पर जानलेवा गड्ढे के चपेट में आकर लगातार लोग पहुॅच रहे अस्पताल

Estimated read time 0 min read

लगातार शिकायतो के बावजूद सुधार नही होने से लोग परेशान

बैकुंठपुर।

जिले के स्वास्थ्य विभाग जिला कार्यालय आफिस से ठिक पहले पुल के उपर सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण परेशानी बढ गई है। सड़क पर गड्ढे होने से हादसे को आमंत्रण दिया जा रहा है। लोगो ने शिकायत मे कहा कि रात में सडक का गड्ढा से लोग लगातार गिर कर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। गड्ढे से सड़क बडी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

यही कारण है कि इन मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को दुर्घटना से बचाने कोई उपाय नही किया गया है। यहां के रहवासियों का कहना है कि बीते सडक के घटिया निर्माण के चलते सडक में बड़ा गढ्ढा हो गया है, जिससे राहगीरों को चलने में असुविधा हो रही है। रात के वक्त यहां पर आये दिन दुर्घटना हो रही है और चोटिल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूर्व में इसकी शिकायत को लेकर आवेदन भी दिया गया। लेकिन लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours