पार्टी जो भी दायित्व मुझे देगी उसका में ईमानदारी से निर्वाहन करुंगी-अमरावती पाण्डेय

Estimated read time 1 min read

पार्टी जो भी दायित्व मुझे देगी उसका में ईमानदारी से निर्वाहन करुंगी-अमरावती पाण्डेय

बैकुंठपुर।

11 फरवरी को जिले के पटना नपं में होने वाले चुनाव सामान्य वर्ग की महिला सीट आरक्षण हुआ है उसको लेकर लगातार देखा जा रहा है कि लोग घमासान मचा रहे हैं वहीं जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों की मुख्य लड़ाई रहेगी उसके लिए कांग्रेस का अभी तक कोई भी चर्चित चेहरा सामने नहीं आया है लेकिन भाजपा नेत्री अमरावती पाण्डेय का नाम सामने आ रहा है इसके पहले भी अमरावती पाण्डेय जनपद सदस्य का चुनाव वहां लड़ चुकी है जिसमें महज 14 मतों हार का सामना करना पडा था लेकिन कांटे की टक्कर कांग्रेस व भाजपा के बीच में रही। पटना को शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता है । भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुकी अमरावती ने 1996 में भाजपा की सदस्यता ली थी जिसके बाद से लगातार वह मंडल कार्य समिति पटना की सदस्य, पटना मंडल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी जो भी दायित्व मुझे देगी उसका में ईमानदारी से निर्वहन करुंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours