76वर्षों का गणतंत्र गर्व और अभिमान का सफर-भईयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर।
प्रदेश के पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान, अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होने कहा कि 76 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजो ने सामूहिक बुद्धिमत्ता से संविधान रचकर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई। हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार- अभिव्यक्ति-विश्वास-धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है। उहोने कहा एक बार फिर से मैं लोगो को बधाई देते हुए लोगो से आजादी का मतलब समझने का आग्रह करता हॅू।

+ There are no comments
Add yours