सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा का प्रतिक है हमारा गणतंत्र-डॉ. प्रिंस

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ नर्सिंग संस्थान में मना मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7ः30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरूवात मॉ सरस्वती, भारत माता एंव देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित से हुआ। संस्था में अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ की उपस्थिति में अतिथि डॉ प्रिंस जायसवाल एवं वंदना जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रगान एंव झंडा गीत गाया गया। अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व एंव देश के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला साथ ही स्वास्थ्य एंव स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, डॉ. अंजना सैमुअल एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours