मालूम सबको था फिर भी कार्यवाई में लग गये दो महिने……नींद से जागा प्रशासन……112 बोरी कोयला समेत बाईक किया जब्त

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

वन विभाग द्वारा मंगलवार को 112 बोरी अवैध कोयला को पटना थाना क्षेत्र से जब्त कर वन कार्यालय लाया गया और मामला दर्ज किया गया । बता दे की पटना थाना क्षेत्र के इस क्षेत्र में कोयला अवैध खनन होता है और इसी सूचना के आधार पर वन विभाग छापेमारी करने गई की।

कोरिया वनमंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो के नेतृत्व में 28 जनवरी बंद्धवार को वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर के नागडबरा जंगल में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरी कार्यवाई में वन विभाग की टीम ने 112 बोरी अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल जप्त किया।

इस क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले की कारोबार होने की लगातार खबरे प्रकाशित किये जा रहे थे। जिस पर कोरिया एसपी ने हमें अश्वासन दिया था कि कार्यवाई कराई जायेगी। जिसके बाद एसपी कोरिया के द्धारा प्रशासन स्तर पर कार्यवाई के लिए वनविभाग को कहा गया था।

डीएफओ प्रभाकर खलखो ने इस धर पकड के लिए योजना बनाकर कार्यवाई किया जिसमें मंगलवार की शाम 07 बजे नागडबरा जंगल में अवैध रूप से कोयला निकाला और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 112 बोरी कोयला और तस्करी में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। जबकि शाम होने का फायदा उठाकर खनन करने वाले फरार हो गये।

इसके बाद डीएफओ प्रभाकर खलखो ने खुद टिम के साथ पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा के नागडबरा पहुंचकर मौके पर ही बड़ी मात्रा में अवैध कोयला पकड़ा। उनके साथ बैकुंठपुर के कर्मचारी भी मौजूद थे। इस दौरान दो वाहनो को भी जप्त किया गया, जिनमें कोयला भरा हुआ था। दोनों वाहनों को जप्त कर वन विभाग के छिंदडाँड़ डिपो लिया गया।

जारी रहेगी आगे भी कार्यवाई

कोरिया वनमंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो ने जानकारी में कहा कि कोयला के अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी। आप लोगो के द्धारा हमें जहा भी सूचना मिलेगी पूरी कार्यवाई की जायेगी। विदित हो कि मंगलवार की वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ है। प्रतिदिन लाखो के कारोबार जिस प्रकार से विभाग के कार्यवाई ने चोट पहुॅचाया है। उससे उन्हे तकलिफ जमकर हुई है। जिस तरह कार्यवाई में पहाड़ी के रास्ते में 112 बोरी कोयला जब्त किया। विभाग के द्धारा दोनो वाहन पर राजसात की कार्यवाई करने की बात कही जा रही है।

ग्रामिणो को बहला फूसलाकर कराते हैं काम

इस मामले को लेकर वन पदाधिकारियो ने बताया की पहाड़ी के वन क्षेत्र में यह खदान चल रहा है और इस समय हर वर्ष वहां से अवैध कोयला का खनन कर ढुलाई की जाती है। इसी को लेकर हमलोग एक टीम का गठन कर छापेमारी में गए थे जहां हमने ये कोयला को जब्त किया है और मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। उन्होंने कहा की पिछले दिनों हमारी टीम के द्वारा अवैद्य कार्य में संलिप्त लोग जो कोयला काटने का काम करते है। जिन्हें बहला फुसला कर लोगों के द्वारा ले जाया जाता है उन्हें भी हमने जागरूक किया है।

ग्रामिणो को किया जायेगा जागरुक

डीएफओ प्रभाकर खलखो ग्रामिणो से अपील करते हुए कहती हैं कि वन विभाग के द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है आपलोग उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लीजिए । उन्होंने ये भी कहा की इस अवैध खनन कार्य को रोकने के लिए जिले में ग्रामिणो की मदद से रोकथाम लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा की वो और उनकी टीम कम संसाधन के बावजूद लगातार ऐसे छापेमारी करते है जहां इस बार हमें कामयाबी मिली है। पूरे क्षेत्र में कई वर्षों से अवैध कोयले का खनन बड़े पैमाने पर जारी है।

दिखावा साबित न हो पूरी कार्यवाई

वही पर इसको लेकर क्षेत्र के लोगों का कहना है की यह अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रही है। इस तरह के गलत कार्य को रोका जाना चाहिए। ग्रामीण बताते है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का खनन जारी है तो कही न कही पुलिस प्रशासन और वन विभाग जाने अनजाने में इसको सहयोग कर रही है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में कोयला जमीन के सतह से काफी कम दूरी पर है इस वजह से उस क्षेत्र में कई जगहों से कोयले की खुदाई हो रही है और इसमें प्रशासन का सपोर्ट है। यह करवाई बीच-बीच में दिखावटी रूप में की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी सिर्फ और सिर्फ दिखावा है छापेमारी के बाद भी अवैध खनन पूरी तरह से जारी रहती है। हालांकि इस बार वन विभाग की यह बड़ी करवाई है जिसमे लगभग 112 बोरी कोयला को जब्त किया गया है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours