जिला पंचायत में खीला कमल……मोहित अध्यक्ष और वंदना निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं….समर्थको ने दी बधाई
पूर्व जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह संगठन के खिलाफ जाकर लडी चुनाव और भाजपा पर कई तरह के लागाये गंभीर आरोप
बैकुंठपुर
जिला पंचायत सदस्य के कुल 10 सीटों में से 6 सदस्यों के साथ पहली बार पूर्ण बहुमत बनाने वाली भाजपा का कोरिया जिला पंचायत पर भी अब पूरी कंट्रोल होगी। भाजपा समर्थित मोहित पैकरा अध्यक्ष चुने गए। वहीं पर वंदना राजवाडे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं हैं। अध्यक्ष का पद एसी केटेगिरी के लिए आरक्षित था इस वर्ग से चुनाव जीत कर जिला पंचायत सदस्य बनने वाले दोनों सदस्य भाजपा के ही दो सदस्य थे। बावजूद उसके नाम फाइनल करने में संगठन में जमकर माथा पच्ची हुई। संगठन के तमाम कोसिस के बावजूद भाजपा के ही पूर्व जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह खुसरो ने संगठन के खिलाफ जाकर चुनाव लडा।

कोरिया जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के मोहित पैकरा ने अपनी ही पार्टी की उम्मीदवार सौभाग्यवती सिंह खुसरो को 6-4 के अंतर से पराजित किया है। कोरिया जिला पंचायत में भाजपा के मोहित पैकरा पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं। उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 5 से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी को हराकर यह सीट हासिल की थी। वही पर वंदना राजवाडे दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य के तौर पर चुनकर आई हैं जिन्हे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना लिया गया। वंदना का र्निविरोध चुनाव जीतना अपनी कहानी खुद बया करता है।

+ There are no comments
Add yours