प्रयोगात्मक भ्रमण पर बी आर सरस्वती विधालय की छात्रा अमीषा जायेंगी गुजरात

Estimated read time 0 min read

प्रेरणा कार्यक्रम मे कोरिया जिले से दो छात्रों का हुआ है चयन

बैकुंठपुर।

एक्सपेरिमेंटअल प्रोग्राम ऑफ़ द मिनिस्ट्री ऑफ़ एजूकेशन के अंतर्गत प्रेरणा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था । यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में आयोजित किया गया था। कोरिया जिले का सुप्रसिद्ध विद्यालय बी आर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरवत की छात्रा कुमारी अमीषा जोकि कक्षा 12वीं की छात्रा ने जिले में स्थान प्राप्त कर कोरिया जिले का नाम शिखर पर पहुंचाया है।

विदित हो कि कोरिया जिले से केवल दो छात्रों का चयन किया गया है जिनमें से एक कुमारी अमीषा भी है । प्रेरणा कार्यक्रम में चयनित सभी छात्रों को 17 अगस्त से 23 अगस्त तक के प्रयोगात्मक अध्ययन भ्रमण कार्य में गुजरात भ्रमण कराया जाएगा । बी आर सरस्वती के डायरेक्टर अजय सिंह ने कुमारी अमीषा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से बिटिया को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से उसे शुभाशीष प्रदान किया एवं उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours