हैप्पी फैमिली वाला जीएसटी….मध्यम वर्ग को बडी राहत ……. वंदना राजवाडे
जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे ने कहा कि स्कूली पढ़ाई का खर्च अब कम होने वाला है केंद्र ने एजुकेशन सामग्री में बड़ी राहत दी है और नोटबुक्स से लेकर पेंसिल, शार्पनर आदि तक पर लगने वाला 12 प्रतिशत टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया है। मैप्स, चार्ट्स और ग्लोब्स वगैरह पर भी टैक्स अब निल यानी जीरो कर दिया गया है।

हैप्पी फैमिली वाला जीएसटी—नविता शिवहरे
बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती के फैसलों से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है इससे देश के हर परिवार के चेहरे खिल गए हैं चाहे पति हो, पत्नी हो, बच्चे हों या बुजुर्ग, हर किसी को ऐसी राहत मिली है, जिसने हर फैमिली को हैप्पी फैमिली बना दिया है।

स्वागत योग्य जीएसटी—-अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह
बैकुंठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा कि यह जानना दिलचस्प होगा कि सरकार को ये बदलाव करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया। महंगी कारों, तंबाकू और सिगरेट जैसी कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत के विशेष स्लैब का प्रस्ताव किया गया है। दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं पर कर की दर शून्य होगी।

गृहिणीओ को मिली बडी राहत—–शिल्पी रजनीश गुप्ता
बैकुंठपुर नगर पालिका की पार्षद शिल्पी रजनीश गुप्ता ने कहा कि महिलाओ को बडी राहत दी गई है जिसमें हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्थ, साबुन, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम, मक्खन, घी, चीज, पैकेट वाली नमकीन, भुजिया, मिक्चर वगैरह व सिलाई मशीन और उसके पार्ट्स भी अब 5 प्रतिशत के दायरे में आ गए हैं। मोदी जी का आभार।


+ There are no comments
Add yours