03 अक्टबर तक नही मिलेगी राहत…..लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित…..बादल की गरजो के बीच वज्रपात की आशंका

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

त्योहारो के सरजन में कोरिया जिले के लागातर बाश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इससे पूर्व मौसम विभाग द्धारा कोरिया के अलग-एवं गरज चमक के साथ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। मानसून की विदाई से पहले मध्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बैकुंठपुर में बीती रात जम कर बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो निम्न दबाव का असर नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा तट को पार कर गया है। यह दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर मौजूद है। इसके दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। यह अगले 24 घंटों के दौरान एक स्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में बदल जाएगा। इसके बाद यह कमजोर भी होना शुरू होगा। हालांकि उससे पहले यह कई हिस्सों में जोरदार बारिश कराएगा। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours