कोरिया कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह के आरोप को बताया झूठा, विरोध में कोतवाली में दिया शिकायत

Estimated read time 1 min read

सरगुजा संभाग गुटबाजी का नतिजा……फिलहाल कांग्रेस से निष्कासित चल रहे हैं पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह

बैकुंठपुर।

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर लगाए गए 5 से 7 लाख की रिश्वत के सनसनीखेज आरोपों के बाद, कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। पूर्व विधायक के आरोपों को निराधार बताते हुए, कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग एवं पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा पर रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने विरोध जताया। इस मामले में कांग्रेसजनों ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ कोतवाली बैकुंठपुर थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

इससे पूर्व राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस संगठन एक अनुशासित व पारदर्शी राजनीतिक संस्था है, जहां किसी भी प्रकार की धन लेनदेन या सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संगठन के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप संपन्न हुई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री बृजवासी तिवारी, बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, गणेश राजवाड़े, सौरभ गुप्ता, विनोद शर्मा, अंकित गुप्ता, दिनेश राजवाड़े एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours