34वीं बार रक्तदान पर लक्ष्मी बोले तक स्वस्थ हूं तब तक रक्तदान करता रहूंगा….यह है मानवता की सेवा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

रक्तदान को लेकर कई युवा अवस्था से ही समाज में अपनी अलग पहचान रखने वाले लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने अपने जीवन का 34 वां रक्तदान किया। उन्होने बताया कि वे सदैव जरूरतमंदों की निःस्वार्थ मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनका उद्देश्य है मानव सेवा। उन्होने कहा कि इस तरह के युवाओं की वजह से रक्तदान में काफ़ी तेज़ी आयी है, हालांकि अभी और बेहतर की उम्मीद है। सभी स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

कोरिया कृषि सेवा केन्द्र के संचालक और समाजसेवी लक्ष्मी जायसवाल ने 20 की आयु से रक्तदान शुरू किया था। तब से हर साल वो कई बार रक्तदान करते आ रहे हैं। जिला अस्पताल बैकुंठपुर में 34वीं रक्त दान उन्होने शौर्य कुशवाहा पिता स्व. प्रमोद कुशवाहा ग्राम अमहर पोस्ट पटना को खून की कमी होने पर रक्त दिया। लाभार्थी कुशवाहा परिवार ने श्री जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना की है। परिजनो ने कहा कि इनके रक्तदान के द्धारा जरुरतमंदो की सेवा करने से जिले वासियों को प्रेरणा मिलेगी और नवयुवकों में जोश भरेगा। वही पर लक्ष्मी नारायण का कहना है कि जब तक स्वस्थ हूं तब तक रक्तदान करता रहूंगा। यह मानवता सेवा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours