सभी ग्राम पंचायतों 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण कार्य प्रारम्भ,किसानों के खेत में बनाए…सीढ़ीनुमा गड्डा
बैकुंठपुर : जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा) उमेश पटेल के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत के किसानों के खेत में जन भागीदारी से पांच प्रतिशत मॉडल (सीढ़ी नुमा गड्डा) निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ए.पन्ना एवं कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह राजवाडे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मुरमा में 5% मॉडल के पांच स्ट्रक्चर एवं जमगहना में 11सीढ़ी नुमा सोख्ता गड्डा का निर्माण कराया गया। कार्यस्थल पर सरपंच ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम पंचायत मुरमा तकनीकी सहायक मनहरण सिंह, सचिव एवं रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।सभी निर्मित 5% मॉडल का जे एस जे बी 2.00 में सहायक नोडल अधिकारी के माध्यम से एंट्री करने के लिए निर्देशित किया गया है।


+ There are no comments
Add yours