मुख्यमंत्री से केन्द्रीय मंत्री तक मिल राहुल ने मांगा लॉजिस्टिक पार्क
बैकुंठपुर।
भजपा के युवा नेता राहुल खास द्धारा विगत दिनो में बैकुंठपुर में लॉजिस्टिक पार्क खोलने का अनुरोध किया । जिसमें रोजगार पैदा करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेज़ी लाने आदि के लिए विभिन्न उद्योग शामिल हो । इसी मांग को लेकर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणु देव साय से मिलकर किया। इससे पूर्व राहुल दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकत कर कोरिया जिले मे लॉजिस्टिक पार्क एवं रायपुर से कोरबा, कटघोरा, पाली तानाखार से होते हुऐ बैकुंठपुर तक फोर लाइन सड़क की मांग किया। राहुल ने जिले के आने वाले भविष्य को देखते हुऐ लॉजिस्टिक पार्क के खूल ने से जिले मे कोल्ड स्टोरेज, शुस्क गोदाम, वितरण केंद्र, माल का तेजी से प्रशसकरण एवं मूल्यवर्धित सेवाएं पैकेजिंग, असेम्बलिंग और सीमा शुल्क निकासी तथा वेयरहाऊसिंग हब एवं परिवहन के कई तरीके होने से एक जगह से अन्य जगह सामान पहुंचाने कीं दक्षता बढ़ेगी । ई-कॉमर्स व्यवसाय बाजार और ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार परिवहन का साधन चुनने मे सक्षम होंगे, साथ ही दुशरी मांग फोर लाइन सड़क रायपुर से कोरबा, कटघोरा, पाली तानाखार होते हुऐ बैकुंठपुर तक बन ने से व्यापार कीं कनेक्टिव्हिटी आसान एवं रास्ता कम दुरी एवं सुगम होगा साथ ही फोर लाइन बन ने से जिले मे ग्लोबल इन्वेस्टर के मालिक जिले मे कारखाने फैक्ट्री लागाने के लिए उत्सुक होंगे और सैकड़ो लोगो को रोजगार एवं. जिले का व्यापार बढ़ेगा।

+ There are no comments
Add yours