सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की वारदात में जमकर चलें लाठी-डंडों और पत्थर…….पुलिस ने दोनो पक्षो के 10 लोगो के विरुद्ध मामला किया दर्ज, जबकि 09 हुई घायलो में 01 एक अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर एवं 02 को गंभीर अवस्था में रायपुर रिफर किया गया

Estimated read time 1 min read

पुलिस ने दोनो पक्षो के 10 लोगो के विरुद्ध मामला किया दर्ज, जबकि 09 हुई घायलो में 01 एक अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर एवं 02 को गंभीर अवस्था में रायपुर रिफर किया गया

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा कालरी में बीती रात दो पक्षो की मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में दोनो पक्षो के कुल 09 लोग घायल हो गए। रात में सरेआम हुई इस तरह की वारदात से क्षेत्र में काफी तनाव फैल गया। यह घटना दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश से शुरू हुई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। रात के सरेआम हुई इस गुंडागर्दी में लाठी-डंडों और पत्थरों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। पत्थरबाजी की वजह से आसपास के घरों और कुछ वाहनों को नुकसान पहुँचा। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही चरचा पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विदित हो कि चरचा कालरी क्षेत्र पहले भी स्थानीय विवादों और कोयला खदानों से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के कारण चर्चा में रहा है। घटना के संबध में जानकारी देते हुए चरचा थाना प्रभारी आन्नद सोनी ने बताया कि वारदात चरचा के श्रमवीर स्टेडियम के पास बाजार में रविवार की रात 10 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनो पक्षो के 10 लोगो पर गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्षो के 09 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours