विटामिन और हार्माेनल विकारों जैसे गंभीर बीमारियों के महंगे जॉच से मिलेगी लोगो को मुक्ति

Estimated read time 1 min read

अत्याधुनिक मशीनों से 01 मई से शुरु होगी जॉच…..एआई से मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी रिर्पोट

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग को नई आधुनिक मशीन मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इस मशीन के लगने से अब ब्लड जांच की प्रक्रिया तेज, सटीक और अधिक प्रभावी हो सकेगी। जिससे मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराना संभव होगा। जिला अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीज विभिन्न प्रकार की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। अब तक जिला अस्पताल में केवल दो ही मशीन हैं। ऐसे में सीमित मशीनों और संसाधनों के कारण जांच कार्य में देरी होना आम बात थी। मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। जबकि कुछ मामलों में दूसरे दिन तक रिपोर्ट मिलने की नौबत आ जाती थी।

इससे इलाज शुरू होने में भी देरी होती थी और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। एक साथ दो नई मशीन के आने से अब एक साथ 150 से 200 ब्लड सैंपल की जांच की जा सकेगी। इससे पैथोलॉजी विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और काम का दबाव भी कम होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मशीन को संचालित कर दिया गया है, ताकि मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सके। अब मरीजों को उसी दिन या अगले दिन तक रिपोर्ट आराम से मिल सकेगी। उनको रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस नई मशीन के माध्यम से अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होगी।

जिला अस्पतालों में अब विटामिन डी3, बी12, और हार्माेनल विकारों जैसी गंभीर बीमारियों की जांच अत्याधुनिक मशीनों द्वारा अब संभव होने जा रहा है। विदेश से मंगाई गई ये हाईटेक 5-पार्ट हेमटोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें मिनटों में सटीक रिपोर्ट देती हैं, जिससे मरीजों को निजी लैब की महंगी जांच से राहत मिलेगी।

एआई से मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी रिर्पोट

जांच में तेजी व सटीकता रहती है ये मशीनें एआई-आधारित हैं और 24 घंटे पैथोलॉजी विभाग में उपलब्ध रहती हैं, जिससे रिपोर्ट जल्दी मिलती है। इन मशीनो के कारण इन प्रमुख जांचो कीलोगो को मिेगी सुविधा जिसमें विटामिन डी3, बी12, थायराइड, टीएसएच, टी3, टी4, हार्माेन एफएसएच, एलएच, प्रोलेक्टिन, इंसुलिन और फेरिटीन की जांच आदि अब सरकारी दर पर उपलब्ध है। वही पर अन्य बीमारियों की जांच जिसकी भ सुविधा मिलेगी जिसमें इन मशीनों से कैंसर के मार्कर सीए-125, सीईए, टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया की भी जांच आसानी से की जा सकती है। अब मरीजों को इन विशेष जांचों के लिए निजी लैब्स या बड़े शहरों नहीं जाना पड़ेगा, जिससे पैसों और समय की भारी बचत होगी। एआई आधारित सिस्टम से मरीजों को उनकी रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेगी।

मरीजों को राहत, इन बीमारियों की होगी जांच

जिला अस्पताल में एक खास मशीन लगाई गई है ये बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर है, जो एक फुली ऑटोमेटिक मशीन है। इसके जरिए सिर्फ 30 मिनट में ही 100 से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी। इस मशीन के माध्यम से लिवर, किडनी, बुखार, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया के अलावा अन्य सामान्य और गंभीर बीमारियों की जांच आसानी से की जा सकेगी और मरीजों को इससे काफी लाभ होगा। मशीन के शुरू होने के बाद लोगों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें लाइन में लगने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश

जिला अस्पताल के सीएस डॉक्टर आयुष जायसवाल ने कहा कि जिला अस्पताल में इसके साथ ही किसी भी मरीज को कोई समस्या न हो, इसके लिए बेहतर संसाधन समय-समय पर अस्पताल में इंस्टॉल किए जा रहे हैं। मरीजों को इस मशीन से काफी लाभ होगा। एक तो उनके समय की बचत होगी, दूसरा डॉक्टर की ओपीडी के समय में ही रिपोर्ट मिल जाने से मरीज समय पर उपचार कराकर स्वस्थ हो सकेंगे। हमारा प्रयास है कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस मशीन के लगने से निश्चित ही मरीजों के समय की बचत होगी और उन्हें समय पर इलाज मिल सकेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours