बस संचालको ने बस स्टेण्ड को बनाया बस गैराज

Estimated read time 1 min read

पुलिस और प्रशासन से बार-बार शिकायतो के बाद भी नही पड रहा कोई असर

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के प्रतिज्ञा बस स्टेण्ड पर प्राइवेट बस संचालकों का अस्थायी कब्जा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। बस संचालक निर्धारित समय के काफी पहले अपनी बसों को यहां पार्क कर देते हैं और निर्धारित समय के काफी देर बाद यात्रियों को रवाना करते हैं। बस संचालकों के पास खुद के गैराज मौजूद नहीं हैं इसलिए इन्हें या तो बस स्टेण्ड पर ही दिन और रात भर खड़ा रखा जाता है। इन बसों के कारण बस स्टेण्ड की आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाती है। लोगो को यातायात में हो रही दिक्कत के बावजूद अब ट्रैफिक पुलिस कोई कार्यवाही नही कर ही है।

लोगो ने बताया कि कई बसें तो 5 से 10 घंटे तक बस स्टेण्ड पर खड़ी रहती हैं। बस का मरम्मत कार्य से लेकर उनकी धुलाई भी स्टाफ के द्वारा बस स्टेण्ड पर ही की जाती है। एक तरह से बस संचालकों ने बस स्टेण्ड को अपना अस्थायी गैराज बना लिया है जिससे राहगीरों को तो समस्या होती ही है बस स्टेण्ड पर भी भारी दिक्कतें निर्मित होती हैं।

बस स्टैंड में दिन भर खड़ी बसे बनी समस्या

बस स्टैंड में दिन भर खड़ी रहने वाली बसें यात्रियों के लिए भारी असुविधा, ट्रैफिक जाम और असुरक्षा का कारण बनती हैं। ये बसें अक्सर बस स्टैंड को अनधिकृत गैराज या वर्कशॉप के रूप में इस्तेमाल करती हैं, जिससे अन्य यात्रियों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती और जाम लगता है।

समझाया जायेगा नही तो होगी कार्यवाई

बीरबल राजवाडे, यातायात प्रभारी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours