गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो-रेवा यादव…..कोरिया के चारो तहसीलो में गौसेवको ने सौंपा ज्ञापन….गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंचाई

Estimated read time 1 min read

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंचाई

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले चारो तहसील जिसमें बैकुंठपुर, पटना, सोनहत व बचरा पोडी में तहसील क्षेत्र में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव के नेतृत्व में सभी तहसीलो के गौसेवकों ने एकजुट होकर दोपहर 11 बजे तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की गई।

ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसमें कहा गया कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय का विशेष महत्व रहा है। प्राचीन समय से ही गोवंश भारतीय जीवनशैली और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है, लेकिन वर्तमान में संरक्षण और संवर्धन के अभाव में इसकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

अभियान से जुड़े लोगों ने केंद्र और राज्य सरकारों से गौ-माता की रक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए व्यापक और कारगर योजनाएं लागू करने की मांग की। ज्ञापन में गौशालाओं की स्थिति में सुधार, बेसहारा गोवंश के संरक्षण, उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने सभी तहसीलदारो से अनुरोध किया कि वे इस ज्ञापन को संबंधित उच्च अधिकारियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाएं। उन्होंने प्रशासन से इस जनभावना से जुड़े अभियान में मार्गदर्शन और सहयोग देने की भी अपील की, ताकि इस विषय पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

इस अवसर पर अंशु देवांगन, सुनील सोनी, नागेंद्र पटेल, सुनील सिंह, विशाल पांडे, बृजेश साहू, डॉ लखपति मानिकपुरी, अनिल साहू, लक्ष्मी सोनवानी, सौम्य सोनी, शशि जायसवाल, राजकुमार पाण्डेय, गौरी शंकर सिंह, गंगा कुशवाहा, अमित, आशीष सोनी, राहुल यादव, अविनाश साहू, मनोज त्रिपाठी, संदीप साहू कमल सिंह, कमला गुप्ता, ओंकार गिरी, कमल ठाकुर, राजेश्वर साहू अन्य लोग मौजूद रहे।

गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने कहा कि यदि गौ माता सुरक्षित नहीं हैं, तो देश भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने गौ माता का सम्मान सुनिश्चित करने और गौ हत्याओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होने कहा कि गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए देशभर में एक व्यापक अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान का आगाज 27 अप्रैल से हुआ। उन्होंने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करवाना है। भारत में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय बने। वहीं, गोचर बोर्ड बने और गोवंश के लिए चारा सुरक्षा तय हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours