प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले…..मानसूनी गतिविधि में आई तेजी…..क्षेत्र में किसानी को मिली गति
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर समेत पुरे जिले में गुरुवार की शाम हुई प्री-मानसून बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और देर शाम बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया तथा पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग राहत महसूस करने लगे। शुक्रवार को गर्मी आ।ैर उमस में कमी रही। जबकि दिन भर बादलो की आवाजाही जारी रही।

वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों राम अवतार साहू, राम कृपाल राजवाडे, रमेश साहू, अनिल साहू का कहना है कि प्री-मानसून की यह बारिश थहरा गिराने और खेत तैयार करने का काम आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार तेज हवा और बारिश के चलते बिजली लाइन में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य घरेलू कार्य प्रभावित रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी-पानी का असर बिजली आपूर्ति पर देखने को मिला। कई गांवों में सुबह से ही बिजली सप्लाई बंद रही। विभाग द्वारा लाइन की जांच और मरम्मत के बाद कुछ इलाकों में दोपहर तथा अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली नहीं रहने से गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई केशव चंन्द्रा ने बताया कि आंधी-पानी के कारण उत्पन्न तकनीकी गड़बड़ियों को दूर कर अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
सरकार ने किसानो को भेजा मानसून अपडेट
भारत सरकार द्धारा किसानो को मोबाईल पर मानसून अपडेट में कहा गया है कि नए अनुमान के अनुसार, कोरिया जिले में 17 जून से 1 जुलाई के बीच किसी भी दिन, लगातार बारिश का मौसम शुरू होने की सबसे अधिक संभावना है । बारिश होने की संभावना 100 में से 65 बार प्रतिशत बताई गई है। जबकि 17 जून के पहले किसी भी दिन, लगातार बारिश का मौसम शुरू होने की बहुत कम संभावना मात्र 5 प्रतिशत बताई गई है। दूसरी ओर 01 जुलाई के बाद किसी भी दिन, लगातार बारिश का मौसम शुरू होने की कम संभावना 30 प्रतिशत बताई गई है।
तेजी से बढ रहा मानसून
छत्तीसगढ़ में मानसून ने तेजी से आगे बढ़ते हुए दस्तक दे दी है, और राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून बस्तर संभाग के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है और अगले कुछ दिनों में यह पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने जिले में तेज गरज-चमक और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, तापमान सामान्य स्तर पर आ रहा है।




+ There are no comments
Add yours