चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी के यातायात चौक पर भीषण सड़क हादसा

Estimated read time 0 min read

चिरमिरी

चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी के यातायात चौक पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
जिसमें पीछे से ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मारा है जिसमें पिकअप दूसरे दुकान में जा टकराया जबकि ट्रक भी अनियंत्रित होकर दूसरे दुकान में जा घुसा हादसे भी कुछ लोग पिकअप ट्रक के चपेट में आए हैं और गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचाया गया है।हादसे के बाद यातायात चौक पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोगों का हुजूम उमर पडा । इस हादसे में दुकानदारों को भी आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। हादसा के बाद चिरमिरी पुलिस मोके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रहे है।


हादसे के बाद कांग्रेसी नेता एवं स्थानीय व्यापारी ने निगम प्रशासन के आरोप लगाया की घटना के 1 घंटे बाद भी नगर निगम के तरफ से नहीं ट्रैक्टर और जेसीबी नहीं आ पाया है जबकि महापौर स्वयं आ गए हैं उनसे भी निवेदन किया गया है अब तक निगम अमला नहीं पहुंच पाया है जाम की स्थिति निर्मित है चिरमिरी मे अव्यवस्था निर्मित है। वाहन मालिक के द्वारा प्राइवेट जेसीबी मंगा कर ट्रक एवं पिकअप को हटाया है यह हमारे चिरमिरी की अव्यवस्था को दर्शाती है। नगरीय सरकार की लापरवाही सबके सामने है कोई सुध नहीं लेने वाला है कुछ पार्षद यहां बैठे हुए है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours