केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने अह्वान – किरण मरकाम
भाजपा महिला मोर्चा की कार्ययोजना बैठक संपन्न
बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्ययोजना बैठक जिला कार्यालय छिंदडांड में संपन्न हुई। । इस बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर महिलाओं की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे मुख्य रूप से संभाग प्रभारी किरण मरकाम, सह संभाग प्रभारी रजनी तिवारी, जिला प्रभारी रत्ना पारखी, जिला सह प्रभारी कुसुम सिंह, महिला मोर्चा प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिलाध्यक्ष रीता यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमावती राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, ममता कुशवाहा उपस्थित रहें।
संभाग प्रभारी किरण मरकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि, पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को हम सबको सफलता पूर्वक कियान्वयन करना है, साथ ही बूथ से मंडल स्तर पर महिला मोर्चा को सशक्त बनाना है, उन्होनें कहा कि, आने वाले समय में पार्टी द्वारा देश व्यापी तिरंगा यात्रा में सभी महिला मोर्चा के बहने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है।
संभाग सह प्रभारी रजनी तिवारी ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि, देश के विभिन्न राज्यों में रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा सीमा पर और थानों में तैनात सुरक्षा कर्मियों व सैनिकों के लिए राखियां एकत्र करने और उन्हें बांधने की अनूठी परंपरा निभाई जाती है, इसके तहत भाजपा महिला मोर्चा की बहनें अपने वीर भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर राखियां भेजती हैं।
जिला प्रभारी रत्ना पारखी ने कहा कि, रक्षा बंधन के अवसर पर महिला मोर्चा के बहनों द्वारा देश व्यापी अभियान में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने तथा नई पीढ़ी को देश के वीर जवानों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, रेखा वर्मा, जिला मंत्री लक्ष्मी साहू, बेगमती चिकनजूरी, आंचल सिंह परमार, कृष्णी राजवाड़े, जिला सह कोषाध्यक्ष शीला राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री गीता साहू, मंजू गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत, चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक अनिता गुप्ता, पार्षद ज्योति सिंह, प्रमिला सिंह, बेबी सिंह, शिल्पा शर्मा, प्रियंका सिंह, अनिता देवांगन, तोता रानी सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।


+ There are no comments
Add yours