सेंट्रल बैंक के द्धारा कोरिया में क़ृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन
आर सेटी, सेंट्रल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया
बैकुंठपुर।
सोमवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया जिला का अग्रणी बैंक के सभी पांच शाखा बैकुंठपुर, पांडवपारा, सरडी, रजौली एवं सोनहत के द्वारा क़ृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन आर सेटी, सेंट्रल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान मे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ जिला पंचायत बैकुंठपुर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सीईओ ने कहा कि सभी किसान भाइयों एवं बहनो को बैंक से आवश्यक्तानुसार अधिक से अधिक ऋण प्राप्त करने एवं समय से लौटाने चाहिए।
उन्होंने बैंको से भी समय पर ऋण देने की अपील तथा बैंकों को प्राप्त ऋण आवेदन को समय से निस्तार की सलाह दिया। ताकि किसान क़े आमदनी-व्यवसाय मे वृद्धि क़े साथ जिला का विकास निरंतर होता रहे।
एलडीएम शशि भूषण पाठक ने कहा कि आज क़े इस क़ृषि आउटरीच कार्यक्रम मे क़ृषि से सम्बन्धित बिभिन्न ऋण योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ऋण, पशुपालन ऋण, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, अन्य व्यवसाय ऋण आदि योजनाओं के अंतर्गत कुल 32 खाते मे लगभग चार करोड़ नब्बे लाख ऋण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक मे क़ृषि कार्य मे संलिप्त किसान, क़ृषि उद्यमी, सभी ग्रामीण व्यवसायियों से आग्रह किया गया है कि वे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एवं जिले मे कार्यरत अन्य बैंकों के नजदीकी शाखा से संपर्क कर अपनी आवश्यक्तानुसार क़ृषि ऋण के लिये आवेदन जमा करें एवं अपना ऋण प्राप्त करें।

कार्यक्रम में सीईओ अतिरिक्त एलडीएम शशि भूषण पाठक, डीपीएम तरुण कुमार रघुवंशी, एस पी मिश्रा, संजय सिंह मुख्य प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आदि लोगों ने उपस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क़े ग्राहकों को सम्बोधित किया। जिले मे कार्य कर रहे सभी सेंट्रल बैंक क़े शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।



+ There are no comments
Add yours