न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का बीएससी नर्सिंग आठवां सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Estimated read time 1 min read

न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का बीएससी नर्सिंग आठवां सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुनीता अहिरवार एवं सुनीला ने 71.3 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया प्रथम स्थान, रेषमी साहू द्वितीय और शिलोचना तृतीय स्थान पर

बैकुंठपुर।

मेहनत जब संकल्प का रूप लेती है और अनुशासन जब सफलता की राह का सारथी बनता है, तो उपलब्धि की गूंज दूर तक सुनाई देती है। न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर के विद्यार्थियों ने बीएससी नर्सिंग आठवां सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर इसी सफलता की इबारत लिखी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित परिणाम में संस्थान की सुनीता अहिरवार एवं सुनीला ने 71.3 प्रतिषत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रेषमी साहू 70.6 प्रतिषत के साथ द्वितीय और शिलोचना 68.6 प्रतिषत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल अंकों की चमक नहीं, बल्कि सतत परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास की वह उजली परिणति है, जिसने न्यू लाइफ की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। शिक्षा के आंगन में जब परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दीप प्रज्वलित होते हैं, तो सफलता स्वयं अपनी आभा बिखेरती है।

इसी गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए न्यू लाइफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग आठवां सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया। यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम की एक संख्या नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, सतत साधना और दृढ़ संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसके साथ ही यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सफलता की इस त्रिवेणी ने न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की शैक्षणिक यात्रा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग प्रारंभ से ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक नर्सिंग शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें मानवीय संवेदना, सेवा-भाव, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यावसायिक दक्षता से संपन्न कुशल स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार करना है।

नर्सिंग जैसे सेवाभावी क्षेत्र में ज्ञान के साथ करुणा और संवेदनशीलता का समावेश आवश्यक है, और संस्थान इसी मूल भावना को अपनी शिक्षण परंपरा का आधार मानता है। अपनी सफलता पर विद्यार्थियों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के विश्वास, संस्था के प्रबंधन, प्राचार्य के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा समस्त शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि नियमित अध्ययन, समयबद्ध दिनचर्या, अनुशासन और शिक्षकों के सतत सहयोग ने उन्हें लक्ष्य की ओर बढ़ने का आत्मविश्वास प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम रखने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी।

प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकगण ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थी आगामी समय में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संस्थान का नाम रोशन करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा-भाव की नई मिसाल कायम करेंगे।

निस्संदेह, यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण परंपरा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उज्ज्वल प्रमाण है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि आगामी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा की ऐसी मशाल है, जिसकी रोशनी उन्हें सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours