तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
1 दिसम्बर 2020 दिन मंगलवार को स्थानीय न्यू लाईफ इंस्टीट्युट आॅफ नर्सिंग बैकुण्ठपरु में एड्स रोग पर नर्सिंग फैकल्टी मिस सुमन तेंदूलकर (एम.एस.सी. साइक्रिएट्रीक नर्सिंग) द्वारा कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यषाला का थीम ग्लोबल सोलीड्रीटी सेयर्ड रिस्पाॅन्सबिलटी था, जिसमें विस्तारपूर्वक एड्स पर चर्चा कर इसके इतिहास व वर्तमान की स्थिति से अवगत कराया गया कि 38 मिलियन लोग इससे संक्रमित हैं एवं 2019 में 690000 लोग एच.आई.वी संक्रमण से मृत्यु हो गई है।
यह रोग व संक्रमण चिम्पान्जी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से हुआ था, तभी से यह मनुष्य में आ गया। एड्स या (एच.आई.वी.) के कारण एवं लक्षण के बारे में बताया गया कि (एच.आई.वी.) संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने, (एच.आई.वी.) संक्रमित रक्त चढ़ाने से, (एच.आई.वी.) संक्रमित व्यक्ति के सुई का इस्तेमाल करने से एवं (एच.आई.वी.) संक्रमित माँ से बच्चे में होता है, तथा स्वास्थ्य संबंधी कर्मचारी भी इससे संक्रमित हो सकते है, तथा बचाव के लिये बताया गया कि हमेषा नये सुई का इस्तेमाल करें, रक्त को चढ़ाने से पहले (एच.आई.वी.) जाँच कराये, एवं सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाये एवं कोविड-19 के दौरान (एच.आई.वी.) संक्रमित व्यक्ति को दवाइयों को सही से इस्तेमाल करें एवं स्वच्छता बनाये रखें।
इस पुरे आॅनलाईन, वर्चुअल कार्यषाला का आयोजन मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमेन डाॅ. राकेष कुमार शर्मा, एवं डाॅ प्रिंस जायसवाल के उपस्थिति में हुआ। कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए छात्र- छात्राओं को आॅनलाइन, वर्चुअल कार्यषाला के माध्यम से सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर कोरोना के दौरान एड्स के बारे में छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours