धान खरीदी में आ रही समस्या तो फिर करें 112 व 100 पर काॅल, मिलेगा निदान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


अब किसान डायल 112 और 100 पर धान खरीदी की समस्याए भी बता सकेंगे । राज्य शासन से मिले निर्देश के बाद कलेक्टर एस एन राठौर ने बताया कि किसानों के पंजीयन, रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या आदि की आवश्यकता होने पर अब किसान डायल 112 और 100 में कॉल करके भी जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 और 100 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश में डायल 112 और 100 पर किसानों की धान बेचने सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। धान खरीदी के सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए किसानों को यह सेवा मुहैया की गई है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान उपार्जन की समुचित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले में अब तक कुल 3498 किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में 148416.4 क्विंटल धान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विक्रय किया है। सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के अनुसार धान खरीदी की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों को केंद्र में मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर आने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours