अवैध कोयला तथा रेत तस्करी पर अंकुश लगाने राजस्व व पुलिस अमला की कार्यवाही

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

अमेंरा खुली खदान के नदी किनारे से अवैध तरीके से कोयला तथा रेत उत्खनन कर तस्करी किया जा रहा था । नदी किनारे कोयले निकालने के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरा गया। 11 दिसंबर दिन शुक्रवार को लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खुली खदान के नदी किनारे गड्ढे खोदकर कोयला की तस्करी तस्करों के द्वारा किया जा रहा था साथ ही नदी से अवैध रेत तस्करी किया जा रहा था। सूचना मिलने लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ कुछ लोगों के द्वारा गड्ढों से कोयला नहीं निकाला जा रहा था राजस्व और पुलिस अमला की टीम को देखकर कोयला निकाल रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए जिसके बाद लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी के द्वारामेरा खुली खदान के कर्मचारियों से मदद लेते हुए जेसीबी के माध्यम से कोयला निकालने के लिए खोदे गए गड्ढों को रेत एवं पानी से भरा गया इस पूरी कार्यवाही में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह राजस्व एवं पुलिस अमला की संयुक्त टीम मौजूद रहे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours