तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सुख-समृद्धि एवं स्वजनों की दीर्घ जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की। सोमवार और अमावस्या दोनों तिथि एक साथ होने पर उसे सोमवती अमावस्या माना जाता है। इसको लेकर आज झमाझम बारिश के बावजूद महिलाओं की टोली अपने घरों के आसपास के पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची। महिलाएं पूजा के क्रम में फूल, प्रसाद चढ़ाने के पश्चात कच्चा धागा लेकर 108 बार वृक्ष की परिक्रमा एवं रक्षा सूत्र बांधकर अपने सौभाग्य व स्वजनों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद कथा सुनकर निज मनोरथ पूरी करने की मन्नतें मांगी। सोमवती अमावस्या व्रत पूजन में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पीपल वृक्षों के पास पहुंचकर पूजा आराधना किया।
as

+ There are no comments
Add yours