मौसम खुलते ही 5 से 6 डिग्री पारा गिरने का आंषका ……मंगलवार सुबह हुई बारिष और दिन भर छाये रहे बादल

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में गत 3 दिन से आये मौसम में बदलाव के बाद मंगलवार को सुबह बारिष होने के बाद ठंड बड गई हैं। इससे पूर्व 3 दिनो से मौसम के बदलते ही धूप छांव बदली काले बादल का नाजारा आसमान में दिखाई दे रहा है। इससे राम के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर बदलते मौसम से बारिश की आशंका को बनाकर रखा जिससे धान की फसल को लेकर किसानों के माथे में चिंता की लकीरें खींच गई है। दरअसल मौसम विभाग से मिल रही जानकारी की माने तो खाड़ी में कम दबाव बनने से नमीयुक्त हवा चल रही है यही कारण मौसम बदल गया है। जिससे शनिवार से मौसम बदलने से आसमान में बादल छाएं रहने से राम के तापमान में 5 डिग्री तक बढोत्तरी तो दिन के तापमान में 6 से 7 डिग्री की कमी देखी जा रही है। मंगलवार को भी को दिन भर सूर्यदेव के दर्षन नही हो सका । इससे दिन में भी ठंड से लोग जूझते नजर आये।

बार-बार बारिष से सब्जीयो के दाम आसमान पर

लगतार अंतरालो में हो रही बारिश की वजह से सब्जियों की फसल पर बुरा असर पड़ा है। इससे आलू, टमाटर, प्याज और लहसून सहित सब्जियों के दाम, बीते साल की तुलना में दो गुने से अधिक बढ़े हुए हैं। वही अगर मौसम ऐसे ही रहा तो ठंडी में जहां सब्जियों की कीमत में गिरावट आती है वह इस बार बाजार में देखने को नही मिलेगा। इसके अतिरिक्त कोरोना के बीच सेहत पर भी बुरा असर डालेगा।

लेट वैराईटी के धानो की मिसाई हो रहा प्रभावित

मौसम के बदलाव होते ही मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश होने का आषंका सच साबित हुई। वही इन दिनों बैकुन्ठपुर सहित अनय बलाको के अधिकांष किसान किसान अपनी देर की किसमो की मिसाई कर रहे हैं। बारिश होने से धान भींग जा रहा है जिससे फसल की गुणवत्ता खराब होने से किसान को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा आलू, गोभी, भाजी सहित टमाटर, प्याज और लहसून सहित सब्जियों के दाम कम होने के आसार नजर नही आ रहे है।

मौसम खुलते ही गिरेगा पारा बढाएगा परेशानी

नमीयुक्त हवा चलने से सूर्य देव के दर्षन नही हो रहे हैं दूसरी ओर काले बादल का डेरा आसमान में जमा हुआ है । मौसम विभगा की माने तो इसका असर खत्म होते ही व्यापक स्तर में ठंड अपना असर दिखाएगा जिससे लोग ठिठुराने में मजबूर हो जाएंगे। जो बच्चे और बुजुर्ग लोगो के सेहत पर विपरीत असर डालेगा।

asf

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours