पुलिस एसडीओपी की उपस्थिति परसोरी एवं गमगरा कला के अवैध उत्खनन कर रहे क्षेत्रों पर जेसीबी से मिट्टी डाल पाटने का काम तथा जगह-जगह रास्ता बंद कर पूरे दिन पुलिस टीम तैनात

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

पुलिस एसडीओपी की उपस्थिति परसोरी एवं गमगरा कला के अवैध उत्खनन कर रहे क्षेत्रों पर जेसीबी से मिट्टी डाल पाटने का काम तथा जगह-जगह रास्ता बंद कर पूरे दिन पुलिस टीम तैनात होकर ग्राम वासियों को हिदायत दी गई अवैध उत्खनन नहीं रुकने पर और भी सख्ती कार्रवाई करने की बात कही गई।

लखनपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले सुर्ख़ियों में चल रहे ग्राम पंचायत गुमगरा एवं परसोरी कला में कोयले के अवैध उत्खनन करने का मामला सामने आया था जिसे देखते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती चंचल तिवारी के द्वारा संज्ञान में लेते हुए मौके पर उत्खनन स्थल पहुंच जेसीबी मशीन लेकर थाना प्रभारी श्रीकांत सिंह आरक्षक रविंद्र साहू विजय सिंह सहित पुलिस बल दल बल के साथ पहुंच कर हो रहे अवैध उत्खनन गड्ढों को जेसीबी से मिट्टी दिलाने का कार्य किया गया तथा जिस मार्ग से अवैध उत्खनन में वाहनों की आवागमन के लिए बनाए गए सड़कों को भी जगह-जगह अवरुद्ध गड्ढा खोदकर हटा दिया गया है जिससे कोयले की अवैध उत्खनन ना हो पाए तथा ग्राम के सरपंच एवं पंचों के के चमक से सारी प्रक्रिया की गई है तथा ग्रामीणों को हिदायत दिया गया है कि कोयले के अवैध उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा चुका है अगर किसी तरह अवैध उत्खनन किए जाने एवं करते हुए पाए जाने पर उनके ऊपर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जावेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours