तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनकरा में आज दिन शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे संजीवनी एक्सप्रेस 108 के संचालक हरीश रजक के द्वारा बताया गया की गोलू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बिनकरा के द्वारा रासायनिक उर्वरक यूरिया का सेवन कर लिया गया है जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है उसके परिजन के द्वारा संजीवनी 108 को फोन कर बुलाया गया तत्पश्चात 108 संजीवनी के द्वारा लखनपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ स्थिति गंभीर देखते हुए उसका उपचार किया जा रहा है तथा स्थिति बिगड़ने की स्थिति डॉक्टरों के द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने की भी बात कही जा रही थी। युवक के द्वारा रासायनिक उर्वरक युरियाका सेवन किस वजह से किया गया यह कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours