राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने कोरिया जिले में 10 स्थलों में लगेगी फोटो प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर

Estimated read time 1 min read


विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर की सोनहत साप्ताहिक बाजार से हुई शुरुआत

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से स्थल का चयन किया गया है। जिसकी शुरुआत आज सोनहत के साप्ताहिक हाट बाजार से हुई। यह प्रदर्शनी 12 मार्च को सम्पन्न होगी।
प्रदर्शनी के निर्धारित तिथि एवं स्थल –
04 मार्च को नागपुर हाट बाजार, 05 मार्च बरबसपुर हाट बाजार, 06 मार्च को चिरमिरी गोदरीपारा बाजार, 07 मार्च को भरतपुर बाजार, 08 मार्च को कुड़ेली बाजार, 09 मार्च को छिंदडाँड़ बाजार, 10 मार्च को जनपद पंचायत खड़गवां, 11 मार्च को कटगोड़ी बाजार, और 12 मार्च को कलेक्टोरेट परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा शिविर से ले सकते हैं जनमन पत्रिका-
राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।  
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours