तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
बीते 3 मार्च को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एल टी टी आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिनस्थ प्रा स्वा केन्द्र लहपटरा , गुमगराकला, कुन्नी बेलखरिखा सेक्टर से 30 महिलाओं को जांचोपरांत नसबंदी कराने उदयपुर भेजा गया सफल एवं अनुभवी सर्जन डॉ जे एक्का तथा उनके सहयोगी टीम के द्वारा महिलाओं का सफल एल टी टी आपरेशन किया गया। महिलाओं के आपरेशन किये जाने तथा कोविड 19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण4 मार्च से आरंभ किये जाने के सम्बंध में लखनपुर- बी एम ओ डाक्टर पी एस करकेट्टा ने जानकारी दी।
as

+ There are no comments
Add yours