न्यू लाईफ में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बैकुुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में संस्था संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के निर्देशन में छात्र/छात्राओं द्वारा विष्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कॉलेज परिसर में नाट्कीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का थीम ‘‘चेंजिंग द नेरेटिव आन सुसाईड‘‘ अर्थात आत्महत्या और इसकी वजहों के बारे में खुलकर बात करना है। ताकि इसके मामलों को कम करने में मदद् मिल सके। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन ने इस थीम को साल 2024 से 2026 तक के लिए चुना है। लोगों को यह संदेश देना कि आत्महत्या रोकी जा सकती है। आत्महत्या से जुड़े सामाजिक स्टीग्मा (कलंक) को कम करना। मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत को प्रोत्साहित करना ताकि लोग मद्द लेने में हिचकिचाएं नहीं। परिवार और समाज में ऐसा माहौल बनाना जिससे व्यक्ति को सहारा और सकारात्मक ऊर्जा मिल सके। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन आई.ए.एस.पी. ने की थी। विश्व आत्महत्या दिवस का उद्देष्य आत्महत्या के बारे में बातचीत शुरू करना और यह दिखाना है कि इसकी रोकथाम संभव है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटकीय कार्यक्रम के माध्यम से आत्महत्या के लक्षण, जागरूकता एवं इसकी रोकथाम का कार्यक्रम कॉलेज परिसर में किया गया। उप-प्राचार्य निहा नैन्सी के द्वारा इसके कारण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसे पुरे कार्यक्रम का आयोजन पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया।


+ There are no comments
Add yours