पानी पीने के लिए उठा बालक, अंधेरे में जहरीले साप ने काटा, अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आनी गांव में जहरीले सांप के डंसने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह बालक रात में सोने के दौरान पानी पीने के लिए उठा था कि घर में अंधेरा होने के कारण किसी अज्ञात सर्प ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जाता हैं कि मनसुख के ग्राम बारीझरीया निवासी 15 वर्षीय मनोज तीर्की अपनी बुआ के घर बैकुंठपुर के आनी में रहता था इस दौरा मंगलवार की रात करीब 08 बजे घर रात सोने के दौरान पानी प्यास लगने पर पानी लेने उठा तो घर में अंधेरा था इस दौरान छिपे विषैले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों को घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे उसकी बुआ ने उसे रात 12 बजे गंभीर हालात में जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामानुज स्कूल के प्राचार्य के के टोप्पो ने बताया कि मनोज कक्षा 9 वी का छात्र था जिसका इलाज के दौरान रात 1.45 बजे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours