आलू बीजलेने गए ग्रामीण वापसी आते समय साइकल से गिरने से मौत

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर


लखनपुर थाना अंतर्गत बीते दिन सोमवार को जोधपुर निवासी रामदास राजवाड़े पिता चारखु राजवाड़े उम्र 62 वर्ष निवासी जोधपुर थाना लखनपुर के द्वारा अपने सहयोगी साथी रामसुंदर रजवाड़े के साथ आलू बीज लेने के लिए दोनों साइकिल में जयनगर गए हुए थे वापसी आते समय 2-3बजे ग्राम ग़ुमगरा के नहर रोड पर पर आगे आगे राम सुंदर चल रहा था अब पीछे पीछे रामदास राजवाड़े रामसुंदर कुछ दूर आगे आने के पश्चात उसे साइकिल रोक कुछ देर देखा कि नरामदास नही आने पर पुनः पीछे गया तो वह साइकिल नहर में गिरा पड़ा हुआ था जिसकी सूचना उसके द्वारा उसके परिजनों को दिया गया तत्पश्चात मौके पर उसके पुत्र एवं परिवार के लोग पहुंचे जिससे मौके पर ही उसकी मौत होना बताया जा रहा था जिसकी सूचना लखनपुर थाने पर मौखिक दिया गया था आज दिन मंगलवार को इसके जांच के लिए लखनपुर के प्रधान आरक्षक अरुण दुबे मौके पर पहुंचे शव पंचनामा पीएम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है मौत का कारण अभी भी अज्ञात बताया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत का वजह बताया जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours