तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
स्थानीय प्राचीन स्वय भू-शिव मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज ईकाई लखानपुर के पदाधिकारी सदस्यों का मासिक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सम्मानीय विप्रजनो ने ब्राह्मण समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अपने अपने विचार साझा किए साथ ही आगामी 14 मई को भगवान परशु राम जयन्ती मनाये जाने रूपरेखा सर्वसम्मति से तैयार किया गया तथा प्रोग्राम के मुताबिक ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग को पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया। साथ ही अधिकाधिक ब्राह्मण समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई युवाओं की सहभागिता, आर्थिक दृष्टि कोण से ब्राह्मण समाज को मजबूत बनाये जाने औपचारिक चर्चा की गई। ब्राह्मण समाज के परिप्रेक्ष्य में अन्य दूसरे पहलू पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।स्वस्ति वाचन गायत्री मंत्र शान्ति पाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप अध्यक्ष बृजेन्द्र पाडे ,शशीधर पाडेय शशी भूषण पांडेय, नरेंद्र पांडेय मुन्ना पाण्डेय, उपेन्द्र दुबे,डा रविभूषण पांडे शैलेश कुमार पाण्डेय यतेन्द्र पाण्डेय, सुरेश शुक्ला अजय शर्मा अतुल शर्मा, रवि चौबे, सहित ब्राह्मण समाज ईकाई लखानपुर के विपजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours