तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला विकास को दृष्टिगत रखते हुए नारी सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष नगर की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं लायनेस क्लब समर्पण की अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर लायनेस क्लब द्वारा प्रभा पटेल मंजूश्री करण इंदिरा सैगर कविता सेठी और पम्मी अरोड़ा को सम्मानित किया गया नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने महिला दिवस पर चर्चा करते हुए कहा की नारी समानता एवं सम्मान के लिए हमें खुद आगे आना चाहिए यह तभी संभव होगा जब हम आगे आऐगे और शासन द्वारा महिला के हित में चलाए जा रहे हैं योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास कल्याण और संरक्षण के लिए हमें इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है तभी तो इसका भरपूर लाभ मिल पाएगा प्रीति जायसवाल ने महिला दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में आगे है समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं इसके लिए उसने स्वयं अपनी लड़ाई लड़ी है तभी आज देश विदेश में अपना नाम आगे ला पाई है एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मधु जैन ने नारी समानता पर अपने विचार रखते हुए कहां की यदि यह समानता पुरुष के व्यवहार में उतर जाए तो स्त्री की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता है लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्त्री को समानता से ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है इसके लिए कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि लोगों के दिल में खौफ हो ताकि महिलाएं घर एवं बाहर पूरी तरह से सुरक्षित रह सके निम्न पंक्तियों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की नारी तुम आस्था हो प्यार हो विश्वास हो टूटी हुई उम्मीद की आस हो उठो अपने अस्तित्व को संभालो सिर्फ एक दिन नहीं हर दिन नारी दिवस मना लो मंच की संचालिका मनोनीत पार्षद ज्योति मजूमदार ने नारी पर सामाजिक आर्थिक एवं शारीरिक शोषण की बात कही और भ्रूण हत्या की निंदा करते हुए ग्रामीण शिक्षा महिला पर बल दिया कहा कि सिर्फ उद्देश्य ही नहीं शिक्षा को भी जरूरी बताया नारी को घर समाज हर जगह पर बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्वेता पोद्दार और वर्षा अग्रवाल ने अपना विशेष सहयोग दिया इस अवसर पर लायनेस क्लब की मंजूश्री करण रश्मि जयसवाल बेबी मखीजा हेमा गायकवाड प्रतिभा अग्रवाल मंजू गोयल बिंदु सिंह प्रीति अग्रवाल कमलेश अरोड़ा रजनी अग्रवाल सविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
as

+ There are no comments
Add yours