अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसईसीएल चिरमिरी ने 14 कर्मयोगी महिलाएं हुई सम्मानित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तानसेन भवन चिरमिरी क्षेत्र मैं भव्य एवं गरिमामय समारोह घनश्याम सिंह महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य अतिथि व पुनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र की अध्यक्षता तथा डीके बेहरा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व डॉ अनुपमा दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

जिसमें गीत संगीत नृत्य कला विचार गोष्ठी के साथ-साथ दक्ष महिला कर्मियों को सम्मानित करने के विविध कार्यक्रम संपन्न किए गए।

घनश्याम सिंह महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए कहा कि नारी अब कमजोर नहीं बल्कि मातृ शक्ति नारी शक्ति के साथ-साथ सर्व शक्ति के रूप में स्थापित हो चुकी है पूर्व के दर्शकों को छोड़ अब महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा गौरवान्वित हो रही हैं घनश्याम सिंह ने कहा कि पुरुषों के एकाधिकार कहे जाने वाले खनन कार्य पर महिला कर्मी अब चिरमिरी क्षेत्र में हैवी मशीनें संचालित करने के साथ-साथ सावेल जहां चला रही हैं वहीं जोखिम भरे ब्लास्टिंग कार्यों को भी संपादित करने में सहायक साबित हो रही हैं उन्होंने कहा कि निर्माण में महिलाएं जो कर सकती हैं वह पुरुषों के अधिकार व कल्पना के बाहर है इसलिए मातृशक्ति को सरचना सृजन व प्रगति की देवी कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।

विप्स अध्यक्ष डॉ अनुपमा दुबे ने अपने व्याख्यान में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से विचार प्रकट करते हुए अपने सशक्त विचार रखकर उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया ।

पूनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र का कहना था कि यह दिवस महिलाओं के आर्थिक राजनैतिक और सामाजिक उपलब्धियों का प्रतीक का उत्सव है वास्तव में अब आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज जीवन का एक मजबूत आधार हैं और महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है ।

तानसेन भवन में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में अपने कार्य में दक्ष एसईसीएल के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों में से ज्योति बागीश आरती खड़क वंशी पूनम श्रीवास्तव मुरियल वायर, सावित्री जानकी जमुना देवेंद्र कुमारी हेमलता हीरा मति मीना सरिता रीना मिश्रा व माया को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ रीना अपरा ने बखूबी किया वहीं इस दौरान संपदा महिला मंडल व विप्स चिरमिरी क्षेत्र के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours