नगर पंचायत लखनपुर के सीएमओ के द्वारा राशन दुकान को बिना परिषद पीआईसी के सहमति से स्थानांतरित करने पर अध्यक्ष द्वारा आपत्ति जताई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

नगर पंचायत लखनपुर के सीएमओ प्रभाकर शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि नियम कानून को ताक पर रखकर मनमानी कार्य करने की आदत काफी समय से चला आ रही है इसी तारतम में विगत कुछ दिन पूर्व किसी वार्ड के पार्षद के द्वारा अपने ही निकटतम राशन दुकान में समस्त वार्ड वासियों का राशन वितरित करने की मांग की गई थी जिस पर सीएमओ प्रभाकर शुक्ला के द्वारा बिना किसी परिषद एवं पीआईसी की बैठक लिए बिना अपने मनमाने तौर पर उस वार्ड के साथ-साथ अन्यत्र दूसरे वार्ड के भी राशन कार्ड धारियों का नाम स्थानांतरित किया गया है जिससे इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के लॉकडाउन के इस विषम परिस्थिति में वार्ड वासियों द्वारा राशन लेने में भारी अनियमितता एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू के द्वारा इस विषय पर सीएमओ के मनमानी एवं गलत कार्य पद्धति से आज नगर एवं वार्ड वासियों को राशन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी तरीका से नियम कानून को ताक पर रखकर सीएमओ अपने मनमानी रवैया के कारण हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं इस तरह से सीएमओ की दादागिरी हम तानाशाही नहीं चल पाएगी आने वाला समय में अगर पूरे वार्ड वासियों का जिस दुकान में राशन वितरण होना है उसी में राशन दुकान में किया जाए वही।
श्रीमती साहू के द्वारा जिला खाद्य अधिकारी श्री सोनी से राशन कार्ड अन्यत्र दूसरे दुकान में होने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिला खाद्य अधिकारी के द्वारा यह आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व में जिस राशन दुकान से खाद्य वितरण हो रहा उसी राशन दुकान से कार्ड धारियों को खाद्य वितरण होने एवं सुधार करने की बात कह कर आश्वासन दिया गया वही सीएमओ के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय के सामने लॉकडाउन के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बयान- मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला के द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि वार्ड पार्षद के द्वारा अपने नजदीकी राशन दुकान में अपने वार्ड वासियों का राशन कार्ड स्थापित करने के लिए आवेदन दिया था जिस पर मेरे द्वारा खाद्य विभाग को इसका लेटर प्रस्तुत किया गया था परंतु इससे पूर्व से ही खाद्य विभाग के द्वारा कुछ वार्ड वासियों का राशन कार्ड अन्यत्र दूसरे राशन दुकान में स्थापित किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours