ग्राम बुड़ार, कटकोना, सोर्खियापारा व रकेया कन्टेनमेंट जोन घोषित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा तहसीलदार बैकुण्ठपुर से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम बुड़ार में कुल 49 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम बुड़ार से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 20.05.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में कुडेली मार्ग फूलसिंह के घर के पास एवं देवारघर विजय सिंह के घर पास, पश्चिम दिशा में आमापारा चैक (अमरईया तक) अहिरापारा, कसरा पहुंच मार्ग, उत्तर दिशा में तरगवां बार्डर मदन पैकरा के घर के पास तथा दक्षिण दिशा में परसा बहरी व नरकेली पहुंच मार्ग से जय पैकरा के घर के पास तक क्षेत्र शामिल है।
इसी तरह ग्राम कटकोना में कुल 43 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण ग्राम कटकोना से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 20.05.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में हूबलाल आ0रामदीन का मकान, पश्चिम दिशा में तिलकधारी आ0नारायण का मकान, उत्तर दिशा में एसईसीएल कालोनी तथा दक्षिण दिशा में सज्जन आ0 जोहन सिंह का मकान तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में भीष्म पटेल, नायब तहसीलदार पटना, जिला कोरिया, (मो.नं. 9770868454) को नियुक्त किया गया है।

सोर्खियापारा में कन्टेनमेंट जोन घोषित
ग्राम पंचायत खांडा के सोर्खियापारा में कुल 39 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम सोर्खियापारा से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 20.05.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में आंगनबाड़ी भवन तक, पश्चिम दिशा में आनी तिगड्डा तक, उत्तर दिशा में गांव की कच्ची सड़क तथा दक्षिण दिशा में मुकेश का मकान तक क्षेत्र शामिल है।

रकेया में कन्टेनमेंट जोन घोषित
ग्राम पंचायत चेरवापारा के ग्राम रकेया में कुल 08 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम रकेया से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 20.05.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में राकेश का मकान, पश्चिम दिशा में छतरपाल का मकान, उत्तर दिशा में बृजकुमार रजवार का मकान तथा दक्षिण दिशा में मंगलू यादव का मकान तक क्षेत्र शामिल है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours