जिले में 10वीं के नतीजे, सभी स्टूडेंट्स पास, 96.81 फीसदी फर्स्ट डिविजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


छत्तीसगढ़ सीबीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2021 घोषणा कर दी गयी है। इंटर्नल एसेसमेंट से मार्क्स दिये जाने के कारण सभी स्टूडेंट्स (100 फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं। जिला शिक्षा धिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हाई स्कूल रिजल्ट इस वर्ष आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किये जाने के कारण मेरिट लिस्ट नहीं तैयार की गयी है। साथ ही, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान भी इस परीक्षा में समाप्त किया गया है, जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होंगे उन्हें आगामी परीक्षा में श्रेणी सुधार हेतु सम्मिलित होने की पात्रता होगी।
कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि कोरिया जिले में 12097 छात्रों ने कक्षा दसवीं के लिए नामांकन दाखिल किया था जिसमें से 11999 छात्रों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया एवं 98 छात्रों के रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोके गए है। जिसे बाद में प्रकाषित कर दिया जायेगा। 11,617 छात्रों में से 5730 छात्र एवं 6269 छात्राएं बताई जा रही है जबकि इस दौरान जिले में 11617 छात्र छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया। जिसमें से 5482 छात्र एवं 6135 छात्राएं शामिल रहे । जबकि 186 छात्रों को सेकंड डिविजन एवं 196 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए। इस दौरान जिले में सफलता का प्रतिशत 100 रहा।

बैकुन्ठपुर कन्या विघालय में प्राचार्य ने दी षुभकानाए


19 मई 2021 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर की छात्रा आलविन कौशर पिता मोहम्मद इनायत रोल अंक 569 प्राप्त कर 94.8 फिसद रहा । वहीं दूसरे स्थान पर मुस्कान पिता रामकुमार 568 प्राप्त कर 94.6 फिसद रहा तो वहीं तीसरे स्थान पर उषा राजवाड़े पिता अनिल कुमार 565 अंक प्राप्त कर 94.2 फिसद रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours