कलेक्टर ने दिलाई आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्र में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, सहायक संचालक कृषि श्री कोसले, खनिज अधिकारी संदीप नायक सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours