पखवाडे से बैकुन्ठपुर में स्थिर हैं अरहर दाल के दाम, बढने के आसार…….लगातार बारिस से फसल को नुकसान के आसार

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

एक ओर जहा देश के राजधानी सहित कई राज्यो में अरहर दाल के खुदरा भाव 150 रुपए के करीब पहुॅच गये हैं। वही पर बैकुन्ठपुर के गल्ला किराना व्यवसाई ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बैकुन्ठपुर में विगत 15 दिनो से अरहर दाल के दाम 80 से 120 तक स्थिर है। और अभी इसके बढने के कोई आसार नही नजर आ रहे है। गौरतलब हो कि चने की दाल के बाद देश में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली आम लोगों की थाली में देखे जाने वाली अरहर की दाल को अब महंगाई का ग्रहण लगने जा रहा है। देश भर की प्रमुख मंडिया में अरहर की दाल की सप्लाई घटने से कीमतों में भारी बढ़ोतरी की जानकारी आ रही है। जिसकी वजह से दाल का थोक भाव 100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा और खुदरा भाव 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने तक की बात सामनंे आ रही है। जबकि जानकार आने वाले दिनों में हालात ठीक नहीं हुए तो कीमत में और भी इजाफा होने की संभावना बता रहे है। वही पर देश भर में बीते एक पखवाड़े में अरहर दाल के दाम में 25 से 30 फीसदी का इजाफा होने की बात सामने आ रही है।

दिसंबर से पहले नहीं आएगी अरहर की फसल
अरहर की नई फसल दिसंबर से पहले नहीं आने वाली है और जिले में अरहर की औसत खपत करीब 2 हजार क्विटन प्रति माह होती है, ऐसे में नई फसल आने तक करीब 26 हजार क्विटन अरहर की आवश्यकता होगी। दलहन बाजार के जानकार बताते हैं कि अरहर के दाम में नरमी तभी आएगी जब आपूर्ति बढ़ेगी, क्योंकि आगे त्योहारी सीजन की मांग जोरों पर होगी। मंडियों में लेमन अरहर 74 रुपए प्रति किलो, जबकि देसी अरहर 83 रुपए प्रति किलो है।

लगतार बारिश से फसल को खतरा
जानकार बता रहे हैं कि भारी लगातार बेमौसम बारिश से फसल खराब होने की आशंका है और अरहर की फसल इस बार विलंब से बाजार में आ सकती है, क्योंकि कई जगहों पर अभी अरहर में फूल ही लगा है। हर वर्ष नवंबर के आखिरी पखवाड़े में अरहर की आवक शुरू हो जाती थी, मगर इस साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आवक शुरू होने की बात जानकार बता रहे है।

,

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours