लोगो के गले में कोरोना से बचने लटके कार्ड, बचाव के नाम पर मेडिकल स्टोर वाले लोगो को कर रहे भ्रमित

Estimated read time 1 min read



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर/खडगवा


कोरोना वायरस से बचने के लिए भले ही पूरी दुनिया वैक्सीन आने की बाट जोह रही हो, लेकिन कोरिया जिले के खडगवा जनपद के अधिकारी और कर्मचारी संक्रमण से बचने का एक यूनीक तरीका अपना रहे हैं विभाग में कई लोग अपने गले में एक कार्ड लटकाए नजर आ रहेे हैं ये कार्ड पहली नजर में किसी आई-कार्ड जैसा दिखता है लोग पूछने पर बताते हैं कि ये ‘एंटी वायरस’ कार्ड है, इसे इस्तेमाल करने पर कोरोना पास नहीं फटकता है। बडी अजिब विडबंना है स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी इस तरह के किसी कोरोना कार्ड से अनजान है। तो खडगवा जनपद में कई लोग हैं, जो इसे खुलेआम गले में टांगकर बाजार या अपने काम पर जा रहे हैं इनमें अधिकांश जनपद कर्मी हैं ।


जनपद पंचायत खडगवां मुख्यालय मेें शुक्रवार सुबह से ही एक आई कार्ड नुमा वस्तु स्थानीय मेडिकल स्टोर मे बेचा जाने लगा। जिसे जनपद पंचायत खडगवां के अधिकारी कर्मचारी के गले मे देखा गया। लोगो ने बताया इसे पहनने से हमारे बॉडी के चारो ओर एक सुरक्षा घेरा बन जाता है जो कि वायरस से रोकथाम करता है। जनपद सीईओ अनिल कुमार अग्निहोत्री ने कहा, हमारे बाबु ने बताया तो मैंने अपने लिये भी मंगवाया है । इस दौरान पी ओ राजनारायण सिंह, भृत्य लल्लु सिंह एवं जनप के बाबू भी उक्त यंत्र को अपने गले मे लटकाए हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यंत्र की पैकिंग पर पूरी जानकारी विदेशी भाषा मे लिखा है यहॉ तक की एम आर पी भी । पैकैट पर मेड ईन जापान लिख हुआ है। एक पैकैट मे एक ही यंत्र है, उसका सौ रुपए वसूला जा रहा है। कोरोना की दवा सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा बेचने और अधिक मुनाफा कमाने दवा व्यपारीयो मे होड सी लगी हुई है। जिस कारण कोई भी वस्तु की प्रमाणिक्ता जॉच किये बगैर ही दवा दुकानो मे धडल्ले से बेचा जा रहा है

पुरे जिले में मेडिकल स्टोरो पर बिक रहा है कार्ड
घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही.. माने कि जिले में हर जगह पट चुका है ये प्रॉडक्ट जिले के खडगवा चिरमिरी बैकुन्ठपुर मनेन्द्रगढ में दवा के दुकानो पर आसानी से उपलब्ध है ‘एंटी वायरस कार्ड’ कीमत करीब 100 रुपए । कार्ड के पीछे की तकनीक ये बताई जा रही है कि इसमें डाला गया केमिकल हवा में आसपास मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है दवा
अब इसमें बताने वाली कौन-सी बात है जहां अंतिम संस्कार के लिए बांस और मिट्टी के बर्तन तक हर घड़ी तैयार मिल जाते हों, वहां ‘जीवन रक्षक’ कार्ड न बिके, ये कैसे हो सकता है हमने चेक किया, तो इसी से मिलते-जुलते कई कार्ड उपलब्ध हैं।

क्या बता कर बेच रहे हैं मेंडिकल स्टोर वाले
जिले भर के मेडिकल दूकान वाले ग्राहको को भ्रमित कर कोरोना से बचाव के बारे में गलत जानकारी देकर दूगने मुनाफे का खेल खेल रहे हैं। लोगो को मास्क और सैनिटाइजर आदि चीजें खरीदी-बेची जा रही हैं, वैसे ही एक नया प्रॉडक्ट ये भी है लोग खरीद रहे हैं, तो वो बेच रहे हैं। कुद मेडिकल स्टोर के संचालक ने नाम न छापने के शर्त पर कहा कि कोरोना से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल होता है इसको लगा लेंगे, तो छह फुट दूर तक कोरोना नहीं फटकेगा। जापान ने निकाला है. हमें तो ऐसा ही बताया गया है।

वर्जन…….
हमारे बाबु ने बताया तो मैंने अपने लिये भी मंगवाया है। मैं ने किसी को लगाने को नही कहा है।
अनिल कुमार अग्निहोत्री – जनपद सीईओ खडगवा

मैं ने एैसे किसी प्राडक्ट का नाम ही नही सुना है लोगो को भी बेचने से पहले एक बार सामना की जानकारी ले लेनी चाहिए।
डाॅ एस कूजूर – बीएमओ खडगवाॅ

कोरोना काल मे ऐसी कोई भी वस्तु का विक्रय न करे जो कि अपुष्ट रूप से कोरोना के संक्रमण से बचाव का दावा करती हो। जनता को दिग्भ्रमित करने वाली ऐसी वस्तु का मैजिक रेमेडी एक्ट के अंतर्गत पाया जाने पर एक्ट के तहत कार्यवाही संभव है।
विकाश लकड़ा – ड्रग इंस्पेक्टर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours