तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी काले कानूनों जमाखोरी, मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने वाले और आम आदमी विरोधी उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत 10 अक्टूबर को दोपहर को 12 बजे छत्तीसगढ़ स्तरीय वर्चुवल किसान सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर से एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
यह वर्चुवल किसान 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों और 307 ब्लाक मुख्यालयों एक साथ आयोजित किया जायेगा। सभी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन, लैपटाप और इंटरनेट के माध्यम से उपस्थित मजदूर, किसानों आम नागरिकों और कांग्रेसजनों को प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश पर सभी ब्लाकों और जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा 10 अक्टूबर के किसान सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गयी है। इन सम्मेलनों में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानहित में प्रदेश हित में लिये गये फैसलों की जानकारी भी प्रमुख रूप से दी जायेगी।
…

+ There are no comments
Add yours