रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में पटना ले जाया जाएगा; मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली में उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम प्लेन से पटना ले जाया जाएगा। वहां लोजपा ऑफिस में भी अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours