व्यापारी संघ व नगर वासियों द्वारा एनएच सड़क की जर्जर हालत एवं उड़ती धूल के गुब्बारे को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

व्यापारी संघ एवं नगर वासियों द्वारा एनएच सड़क की जर्जर हालत एवं उड़ती धूल के गुब्बारे को लेकर विगत दिनों एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था जिसमें एसडीएम की उपस्थिति में ठेकेदार के प्रतिनिधि के समक्ष जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के उपरांत चक्का जाम एवं आंदोलन को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है।
लखनपुर में विगत कुछ दिन पहले अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत एवं उड़ते धूल के गुब्बारे के संबंध में लखनपुर तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल को एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया गया था जिसमें सड़क जर्जर एवं उड़ती धूल के गुब्बारे से निजात नहीं मिलने पर चक्का जाम व उग्र आंदोलन की बात लखनपुर के व्यापारियों क्षेत्रवासियों के द्वारा की गई थी जिसे देखते हुए एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में व्यापारी संघ एवं क्षेत्रवासियों के तथा ठेकेदार प्रतिनिधि के समक्ष बैठक रखी गई जिसमें व्यापारियों के मांग अनुरूप जर्जर सड़क की जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने तथा उड़ती धूल के गुब्बारे से निजात दिलाने के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसमें जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार प्रतिनिधि के द्वारा वर्तमान में वैकल्पिक सुधार के लिए जगह-जगह खड्डे पर बराबर करना तथा उड़ते धूल की सफाई करने पर सहमति जताई गई तथा विगत 10 से 15 दिनों के अंदर तहसील कार्यालय से कुंवरपुर तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा मौसम के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया उक्त बातें ठेकेदार प्रतिनिधि के द्वारा बताई गई जिससे लखनपुर के व्यापारी संघ एवं क्षेत्रवासियों को द्वारा सम्मति बनते हुए अगर 1 सप्ताह के अंदर मरम्मत एवं उड़ती धूल के गुब्बारे से निजात नहीं दिया गया तो पुणे उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम की भी बात कही गई उक्त सारी बातें एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में ठेकेदार के प्रतिनिधि एवं लखनपुर व्यापारी संघ एवं क्षेत्रवासी में दिनेश साहू रणविजय सिंह देव दिनेश गुप्ता सचिन अग्रवाल रामनारायण दुबे दिनेश बारी कैट जिला मंत्री सौरभ अग्रवाल अभिमन्यु सिंह सुरेंद्र साहू रंजन सोनी नीतीश दुहलिया सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासियों व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे

ashok

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours