तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कल 10 अक्टूबर को राजधानी में धरना देकर कोंडागाँव ज़िले के धनोरा थाना क्षेत्र में घटी सामूहिक बलात्कार और पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने की घटना के ख़िलाफ़ दोपहर 01 बजे से अपराह्न 04 बजे तक धरना दिया जाएगा। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने धनोरा की घटना को प्रदेश के लिए कलंकपूर्ण घटना बताते हुए इसे शासन व प्रशासन के शर्मनाक नाकारेपन का परिचायक बताते हुए आदिवासियों के नाम पर राजनीतिक पाखंड रचने वाले प्रदेश के बड़बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री त्रय बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत व केदार कश्यप और रायपुर शहर ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि हाथरस के मामले में सियासी प्रलाप में मशगूल प्रदेश सरकार और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहीं सामूहिक दुष्कर्म की वारदातों को लेकर अपने निंदनीय राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है। दुष्कर्म के आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़ दिया जाना, पीड़िता का आत्महत्या कर लेना और पीड़िता के पिता द्वारा आत्महत्या का प्रयास करना प्रदेश सरकार के लिए शर्म से चुल्लूभर पानी में डूब जाने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश भाजपा इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगी। साथ ही कल धरना के पश्चात 4 बजे महामहिम राज्यपाल महोदया को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
ashok

+ There are no comments
Add yours