तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
जवाहर नवोदय विद्यालय, षिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल षिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन संचालित सह-षिक्षा, आवासीय एवं सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम का विद्यालय है जहाँ छात्र व छात्राओं को अनुभवी एवं प्रषिक्षित षिक्षक व षिक्षिकाओं द्वारा उच्च गुणवता पूर्ण एवं आधुनिक षिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ छात्र व छात्राओं को षिक्षा, आवास, भोजन, गणवेष, एवं पाठ्य सामग्री निःषुल्क प्रदान किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जिला – सूरजपुर मे कक्षा 6वीं में प्रवेष हेतु 80 सीटों के लिए आनलाईन आवेदन 22 अक्टूबर 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक निर्धारित है योग्य अभ्यर्थी अपना आॅनलाईन पंजीयन कर सकते है। जो अभ्यर्थी सूरजपुर जिले के शासकीय अथवा शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय मे शैक्षणिक सत्र 2020-21 मे कक्षा 5वीं मे अध्ययनरत है तथा कक्षा 3 एवं कक्षा 4 के पूरे शैक्षणिक सत्र मे अध्ययन एवं उत्तीर्ण किया हो इस हेतु स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours